फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maulana Arshad Madani of Deoband said taht we are not doubt on survey but is on intentions of UP government

देवबंद से उठी आवाज: अरशद मदनी बोले- मदरसों के सर्वे पर नहीं बल्कि सरकार की नीयत पर शक

Tue, 13 Sep 2022 07:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Sep 2022 07:09 PM IST
सार

मौलाना मदनी ने कहा कि हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारी धार्मिक संस्थाओं को संविधान में दिए गए अधिकार के आधार पर चलने दिया जाए, लेकिन सांप्रदायिक लोग उन्हें तबाह करने के षड्यंत्र में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Maulana Arshad Madani of Deoband said taht we are not doubt on survey but is on intentions of UP government
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मदरसों का सरकारी सर्वे कराए जाने पर कहा कि हमें सर्वे पर नहीं बल्कि सरकार की नीयत पर शक है। यदि सरकार की नीयत साफ है तो वह सभी शिक्षण संस्थानों का सर्वे क्यों नहीं कराती। 

विज्ञापन


मंगलवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हमारी आपत्ति वर्तमान स्थिति में सांप्रदायिक मानसिकता को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देशभर में पिछले कुछ वर्षों के दौरान सांप्रदायिक ताकतों ने जिस तरह नफरत का माहौल बनाया है। इसमें सरकार की जो भूमिका है, उसको देखते हुए मुसलमान यह मानने पर मजबूर हो गया है कि इस समय हर पॉलिसी उसके वजूद को तबाह करने के लिए है। 
विज्ञापन


मौलाना मदनी ने कहा कि दीनी मदरसे सांप्रदायिक तत्वों की आंख के कांटे हैं। इसलिए हमें उनकी मंशा को समझना होगा। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारी धार्मिक संस्थाओं को संविधान में दिए गए अधिकार के आधार पर चलने दिया जाए, लेकिन सांप्रदायिक लोग उन्हें तबाह करने के षड्यंत्र में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में बड़ी संख्या में गैर सरकारी अन्य शिक्षण संस्थान भी चल रही हैं। इसलिए अगर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे आवश्यक है तो दूसरे शिक्षण संस्थानों का क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

सीएम योगी ने ऐतिहासिक सत्य स्वीकारा : मदनी 
मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के दौरे पर गए थे। कुछ सांप्रदायिक लोगों की ओर से यह मांग उठाई गई कि शेखुल हिंद के नाम पर जो मेडिकल कॉलेज है उसका नाम बदल दिया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उत्तर दिया कि जिनके नाम पर यह कॉलेज है वो बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। मौलाना मदनी ने कहा कि मैं उस समय बीमार था और अस्पताल में पड़ा हुआ था, वरना तभी मुख्यमंत्री को एक बधाई पत्र लिख कर उनका आभार प्रकट करता। क्योंकि उन्होंने इस ऐतिहासिक सत्य को स्वीकार किया है। ऐसे में बड़ा सवाल पैदा होता है कि शेखुल हिंद अगर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे तो उनके शिष्य और उनके मार्ग पर चलने वाले वंशज देशद्रोही कैसे हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: जिले में बनेगा मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

असम के सीएम आरोपों का प्रमाण दें
जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री आधारहीन आरोप लगाकर मदरसों की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को उचित ठहराने का प्रयास कर रहे हैं। सवाल यह है कि जो आरोप वह लगा रहे हैं, क्या इसका उनके पास कोई प्रमाण है। मेरा दावा है कि वो कयामत तक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री कांग्रेस के समय में भी मंत्री रहे हैं। भाजपा शासन में आई तो उस समय भी मंत्री हुए, मगर अब जबकि वो स्वयं मुख्यमंत्री बन चुके हैं, असम के मदरसे उन्हें अलकायदा के कार्यालय नजर आने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed