फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Massive fire in the house, woman dies, couple and three children are scorched

आग से अधेड़ महिला की मौत, बेटा बहु और तीन बच्चें गंभीर

Tue, 08 Mar 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in the house, woman dies, couple and three children are scorched
आग से जल कर खाक हुआ घर का सामान - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह। आधी रात को अचानक घर में लगी आग से अधेड़ महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि मृतका के बेटा बहु और उनके तीन बच्चें गंभीर रुप से झुलस गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के सराय पट्टी मोहल्ला मख्दूमजहां में नगर पालिका के सफाई नायक प्रवीन वाल्मीकि का तीन मंजिला घर है। सोमवार की रात परिवार के सदस्य घर की दूसरी व तीसरी मंजिल पर गहरी नींद में सोए हुए थे। आधी रात को अचानक पहली मंजिल पर आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया। जब तक परिवार के लोग आग की तपिश महसूस कर उठते तब तक वे आग की लपटों से घिर चुके थे। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन कर आस पडौस के लोग भी इक्टठा हो गए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझने के बजाए और भड़क गई।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर नागरिकों की सहायता से बामुश्किल काबू पाया लेकिन तब तक आग काफी कुछ खत्म कर चुकी थी। आग बुझने पर जब प्रवीण की मां रोशनी देवी (55) की तलाश की गई तो वे मृत अवस्था में सीढियों पर बुरी तरह जली मिली। उनका केवल जला हुआ कंकाल ही मिला। माना जा रहा है कि वे जीने से नीचे उतर रही होंगी और वहीं मौत हो गई। आग में मरी महिला के बेटे प्रवीण (32), बहु सैफाली (30), पोता ओनिक(8), पोती माही(6) एवं अवनी (4) भी बुरी तरह से झुलस गई। पूरे परिवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां सभी सदस्यों की हालत गंभीर बनी है। कोतवाली प्रभारी परविंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।

गंगोह में आग लगने के बाद मौके पर जुटे लोग

गंगोह में आग लगने के बाद मौके पर जुटे लोग- फोटो : SAHARANPUR

घर में लगी आग से उठती लपटें

घर में लगी आग से उठती लपटें- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed