फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Massive fire in rubber factory

फैक्टरी में लगी भीषण आग, मकान स्टोर भी हुआ हादसा

Sat, 26 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in rubber factory
बेहट रोड स्थित रबर के गोदाम में लगी आग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित माहेश्वरी कला में रबर फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसमें कई लाख रुपये के पुराने टायर जल गए। सूचना पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने में छह गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, शहर के मिशन कंपाउंड में एक मकान की छत पर बने स्टोर में भी आग लगी। दोनों ही जगह आग लगने के कारण पता नहीं लग पाए।
विज्ञापन

शहर की सनसिटी कॉलोनी निवासी सोमपाल प्रजापति की देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड पर गांव माहेश्वरी कला में रबर फैक्टरी है, जहां पर पुराने टायरों को भी पिघलाया जाता है। शनिवार की सुबह पांच बजे ग्रामीणों ने फैक्टरी से धुआं निकलते हुए देखा। कारोबारी और दमकल विभाग को सूचना दी गई। पता लगने पर सीएफओ तेजवीर सिंह और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जब फैक्टरी को खोलकर देखा तो अंदर आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि आग में कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसका आकलन किया जा रहा है। आग बुझाने में छह गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ है। आग लगने के कारण की भी जांच की जा रही है। इसी तरह कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मिशन कंपाउंड में गोवर्धन चावला के मकान की छत पर बने स्टोर में भी आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में भी आग पर काबू पा लिया। यहां भी आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed