{"_id":"6081b3ac8ebc3e8d2a116062","slug":"masks-are-but-not-covering-nose-mouth-saharanpur-news-mrt535601112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क है पर नहीं ढक रहे नाक और मुंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क है पर नहीं ढक रहे नाक और मुंह
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। महानगर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग नजर आए, जो मास्क तो लगाए हैं परंतु मुंह और नाक नहीं ढ़क रहे हैं। पूछने पर वे तरह-तरह के बहाने बनाते हैं, जबकि सच्चाई है कि ऐसे लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए मास्क रखते हैं।
दोपहर 1:25 बजे: नेहरू मार्केट
नेहरू मार्केट में बड़ी संख्या में ऐसेे लोग दिखाई दिए जिन्होंने मास्क से मुंह और नाक नहीं ढक रखा था। इनके अतिरिक्त कई लोग ऐसे नजर आए, जो अब भी बिना मास्क के घूम रहे हैं। होमगार्ड ने दो युवकों को रोका और मास्क से मुंह तथा नाक ढकने के लिए कहा तो वे बोले कि बाइक पर हवा से ढीला हो गया है।
दोपहर 2:10 बजे : प्रताप मार्केट
प्रताप मार्केट में भी ऐसी स्थिति नजर आई। लोग बिना मास्क के घूमते दिखे। इसके अतिरिक्त मास्क लगाने वालों ने मुंह और नाक नहीं ढकी थी। सरकार की गाइडलाइन है कि मास्क से मुंह और नाक पूरी तरह ढकें।
विज्ञापन
दोपहर 3:00 बजे: कोर्ट रोड
कोर्ट रोड पर भी ऐसे हालात दिखाई दिए। मोहल्ला नवाजबंज निवासी व्यक्ति यहां से जा रहा था। उसने मास्क लगा रखा था परंतु मुंह और नाक नहीं ढक रखी थी। उसने अपना नाम तो बताया परंतु मुंह और नाक क्यों नहीं ढका इसका जवाब उसके पास नहीं था।
दोपहर 3:45 बजे: बाजोरिया रोड
बाजोरिया रोड पर सबसे ज्यादा चिकित्सकों के क्लीनिक और मेडिकल स्टोर हैं। यहां पर भीड़ लगी रहती है। चिकित्सकों के यहां आने वाले लोग मास्क प्रयोग करते नजर नहीं आए। ऐसे लोग भी बड़ी संख्या में दिखे, जिन्होंने मास्क लगाने के बावजूद नाक और मुंह नहीं ढका हुआ था।
मास्क न लगाने पर पुलिस की कार्रवाई
तारीख चालान जुर्माना
15 अप्रैल 535 40 हजार
16 अप्रैल 996 93 हजार
17 अप्रैल 810 77 हजार
18 अप्रैल 755 56 हजार
19 अप्रैल 1127 1.25 लाख
20 अप्रैल 910 96 हजार
21 अप्रैल 1096 1.50 लाख
वर्जन -
लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस रोजाना कार्रवाई कर रही है। लोगों को चाहिए कि मास्क लगाएं और मुंह व नाक भी ढकें। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।-डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी