{"_id":"623cb5eac043f53ccb63ccde","slug":"masked-miscreants-robbed-the-bank-worker-saharanpur-news-mrt58169340","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने बैंककर्मी से मारपीट कर मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने बैंककर्मी से मारपीट कर मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटा
नागल (सहारनपुर)। बुधवार रात सिड़की पुलिस चौकी क्षेत्र में झबरेड़ा मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बैंक कर्मी से मारपीट कर एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन लूट लिया। बाद में बदमाशों ने एटीएम कार्ड से 16 हजार की नकदी निकाल ली।
जानकारी के अनुसार देवबंद थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा मुगल निवासी विकास पुत्र राजेंद्र सहारनपुर बैंक में कार्यरत है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह बैंक से अपने गांव लौट रहे थे। गंगोली गुर्जर मोड़ के पास पीछे से आ रहे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया तथा उसे डंडों से मारपीट करते हुए सड़क किनारे खेत में ले गए। जहां उनके तीन एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन लूट कर बदमाश फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने राहगीरों के माध्यम से पुलिस व परिजनों को सूचना दी। इस पर बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। विकास ने बताया कि बदमाशों ने उसके एक एटीएम कार्ड से देवबंद से 16 हजार रुपये निकाले हैं। इसका मेसेज उसके घर पर रखे फोन पर सुबह आया। थानाध्यक्ष बीनू चौधरी ने बताया कि पूर्व में भी इस तरह की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। वह पुलिस टीम गठित कर जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों को धर दबोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।