{"_id":"5726572c4f1c1b57035cd5a9","slug":"marry-and-nikah-in-the-same-stalls","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही पंडाल में निकाह और फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही पंडाल में निकाह और फेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Mon, 02 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में मुस्लिम युवकों का निकाह कराते मौलाना हाशिम और इस दौरान मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सांप्रदायिक सद्भाव की नई मिसाल बनी। मौका था सामूहिक विवाह का। यहां नौ मुस्लिम और एक हिंदू जोड़े को पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार दांपत्य सूत्र में बांधा गया। इस दौरान एक ही पंडाल में निकाह के बाद दुआ पढ़ी गई, तो वैदिक मंत्रों के साथ फेरों के बाद वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया गया।
इस आयोजन का जिम्मा उठाया सपा नेता और समाजसेवी जमील फोरमैन ने। आयोजन इसलामनगर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुआ। इस दौरान गरीब परिवारों के इन दस जोड़ों को गृहस्थी चलाने के लिए भरपूर सामान भी दिया गया।
मुस्लिम जोड़ों का निकाह छुटमलपुर से आए मौलाना हाशिम ने पढ़वाया, जबकि हिंदू जोड़े को सात फेरों के बंधन में पंडित शिव कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्र पढ़कर बंधवाया।
विज्ञापन
आयोजन में समाज सेवी मलिक परवाना, असीम आजाद, मुहम्मद आसिफ नदवी, डा. राशिद वफा, मा. सुरेश शर्मा, इरफान अहमद, डा. ताहिर मलिक, मा. ओमपाल, जुबेर अहमद, प्रदीप कुमार, इरफान और सुल्तान आदि ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस आयोजन की नगर में सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।