{"_id":"6043c00e8ebc3ee9771a8170","slug":"married-woman-hanged-six-nominated-along-with-husband-saharanpur-news-mrt5285730194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पति सहित छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पति सहित छह नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पति सहित छह नामजद
नकुड़। बाकरमाजरा गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति सहित छह ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में नानौता निवासी कुलदीप ने बताया कि गत वर्ष फरवरी में उसकी बहन काकी उर्फ लक्ष्मी की शादी बाकरमाजरा के सुनील के साथ हुई थी। इस दौरान हैसियत के मुताबिक उसे दान दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद से लक्ष्मी के ससुराल के लोग और दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करने लगे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे सूचना पर जब वह पहुंचे तो लक्ष्मी का शव फंदे से लटका हुआ था। लक्ष्मी के भाई ने पति सुनील, सास, ससुर, ननद, देवर व बिचौलिए को नामजद कराया है। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।