फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman gang-raped after quarreling with her husband

पति से झगड़ाकर घर से निकली विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 09 Jan 2021 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Married woman gang-raped after quarreling with her husband
पति से झगड़ाकर घर से निकली विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पति से झगड़ाकर घर से निकली एक विवाहिता के साथ तीन व्यक्तियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।

जिला शामली के थाना कैराना के गांव निवासी ग्रामीण ने रामपुर मनिहारान थाने पर तीन लोगों के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया कि सात जनवरी को उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। इस पर उसकी पत्नी नाराज होकर कहीं चली गई, जिसे काफी तलाश किया गया परंतु उसका पता नहीं चल सका। एक दिन बाद उसकी पत्नी लौटकर आई तो उसने बताया कि जब वह घर से निकली तो संजय पुत्र तोफहा उसे मिला। वह उसके मायके मुजफ्फरनगर छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक से उसे लेकर नानौता शुगर मिल ले आया। वहां से वह उसे अपने रिश्तेदार ओमपाल निवासी बहलोलपुर के घर ले आया, जहां पर संजय, ओमपाल व एक अज्ञात ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छुटकर घर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराकर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed