फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman found hanging on the noose, accused of murder

फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Fri, 05 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging on the noose, accused of murder
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव झबीरन में महिला संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद पहुंचे मृतका के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर थाने पर दी है।
विज्ञापन

गांव झबीरन निवासी पूजा (27) बुधवार दोपहर अपने घर में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। स्कूल से लौटी सात साल की बेटी ने मां पूजा को रस्सी के फंदे पर झूलता देख शोर मचाया तो पड़ोसियों ने पूजा के शव को नीचे उतारा। पूजा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बाहर नौकरी करने गए मृतका के पति को घटना की जानकारी दी। पति के आने पर देर शाम मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना के बाद बाद बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचे मायके वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मृतका के पिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ बेटी की हत्या कर चुपचाप अंतिम संस्कार करने का आरोप लगा थाने पर तहरीर दी। उधर, थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोप सही मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed