फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, three arrested

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत--

Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, three arrested
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला नवीननगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के गांव नंगली निवासी कविता पुत्री गंगाराम की शादी एक वर्ष पूर्व मोहल्ला नवीननगर निवासी हेमंत के साथ हुई थी। सोमवार की रात में घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके पश्चात विवाहिता अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका की मां शिक्षा देवी ने दामाद हेमंत सहित ससुराल पक्ष चार लोगों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति हेमंत, उसकी मां शिक्षा देवी और ससुर चतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed