फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 04 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
प्रियंका का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। चापरचीड़ी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तीतरो कोतवाली क्षेत्र के खंडलाना गांव निवासी प्रमोद पुत्र ऋषिपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब आठ माह पूर्व उसकी बहन प्रियंका की शादी नकुड़ थाना क्षेत्र के चापरचीड़ी गांव निवासी अरविंद पुत्र मांगेराम के साथ हुई थी। प्रमोद ने बताया कि प्रियंका की ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते हुए उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। प्रमोद ने तहरीर में बताया कि वर्तमान में प्रियंका के ससुराल वाले दो लाख नगद व गाड़ी की मांग कर रहे थे। प्रमोद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे प्रियंका की ससुराल वालों ने सूचना दी कि प्रियंका की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। शुक्रवार सुबह जब वह परिवार व गांव के कुछ लोगों के साथ बहन की ससुराल चापरचीड़ी गांव गया तो प्रियंका मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। पति मौके से फरार था।
विज्ञापन

इस विषय में जब उन्होंने अरविंद के पिता व दो भाइयों से पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रमोद ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाल नकुड नरेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed