फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman dies four months after love marriage; dowry death FIR registered.

Saharanpur News: प्रेम विवाह के चार माह बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies four months after love marriage; dowry death FIR registered.
छुटमलपुर(सहारनपुर)। प्रेम विवाह के चार माह बाद ही गांव चौबारा निवासी नाजिश (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह नाजिश अपनी ससुराल में बिस्तर पर मृत हालत में पड़ी मिली। आरोप है कि रिश्तेदार से बेटी की मौत की खबर पाकर चौबारा गांव पहुंचे मायकेवालों पर ससुरालियों ने हमला कर दिया। ससुरालियों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नागल थाने के गांव सलेमपुर निवासी नाजिश के चाचा परवेज मलिक ने बताया कि गांव चौबारा निवासी कलीम की मौसी उनके गांव में है। उसका अपनी मौसी के यहां आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात उनकी भतीजी नाजिश से हो गई। दोनों में प्रेम संबंध बढ़े तो वह फोन पर बातें करने लगे। इसी दौरान परिजनों ने उन्हें बातें करते पकड़ लिया। एक बिरादरी होने तथा दोनों द्वारा एक-दूसरे को पसंद करने के कारण उन्होंने इसी साल दस अप्रैल को दोनों का निकाह करा दिया था। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए नाजिश को तंग करने लगे। बेटी ने प्रेम विवाह के चलते यह बात शुरू में घर नहीं बताई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छह बजे उन्हें कैलाशपुर निवासी रिश्तेदार से पता चला कि नाजिश की मौत हो गई है। वह गांव पहुंचे। वहां चारपाई पर नाजिश मृत पड़ी थी। पति और ससुर वहां पर नहीं थे। उन्होंने जैसे ही उसके गले पर लपेटा गया कपड़ा हटाने की कोशिश की तो ससुराल वालों ने उन पर हमला कर दिया। वह किसी तरह जान बचा कर बाहर भागे। शोर मचने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर की। सीओ विकास प्रताप चौहान, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता इखलाक ने पति कलीम, जेठ नईम, जेठानी सना, ससुर महफूज, सास मोमिना और देवर दानिश के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर, ससुराल पक्ष का कहना है कि कलीम और नाजिश रात खाना खाकर बिस्तर पर लेटे थे। सुबह नाजिश बेसुध मिली। उसे चिकित्सक को दिखाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया।


बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा, घर पर चले बुलडोजर
नाजिश के पिता इखलाक मजदूरी करते हैं। उनके केवल पांच बेटियां हैं। नाजिश तीसरे नंबर की थी। फतेहपुर थाने पहुंचे इखलाक ने कहा कि उसकी बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
- विकास प्रताप चौहान, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed