{"_id":"60046cec8ebc3e2e7b610847","slug":"married-woman-accused-of-keeping-teenager-with-her-husband-saharanpur-news-mrt52100588","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने पति पर लगाया किशोरी को साथ रखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने पति पर लगाया किशोरी को साथ रखने का आरोप
विज्ञापन

बेहट। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने और एक समुदाय की नाबालिग लड़की को साथ रखने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि आठ साल पूर्व उसका निकाह कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव में हुआ था। निकाह के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके चलते वह चिलकाना क्षेत्र में अपने मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान उसके पति ने तलाक के फ़र्जी कागजात बनवाकर दूसरी शादी कर ली। लेकिन बाद में उसे भी छोड़ दिया। इसका वाद न्यायालय में चल रहा है। कुछ माह पूर्व उसका पति उसे समझा बुझा कर साथ ले आया था। लेकिन दो माह पूर्व उसने फिर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अब आरोपी एक नाबालिग लड़की को साथ लेकर रह रहा है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है, कि आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।