फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married with boyfriend adamant insistence, Hungama

प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता, हंगामा

Fri, 08 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के  लालवाला गांव से नगदी लेकर घर से फरार हुई विवाहिता शुक्रवार को स्वयं ही कोतवाली पहुंच गई। पुलिस उसे न्यायालय ले गई। जहां उसने बयान देने से पूर्व ही परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


जिस पर उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। मगर न्यायालय से बाहर निकलते ही विवाहिता ने साथ चलने से इंकार करते हुए  हंगामा करना शुरू कर दिया। 

लालवाला गांव निवासी मोहन की पत्नी पिंकी 26 मार्च को घर में रखी करीब 15 हजार की नगदी लेकर फरार हो गई थी। इस मामले में मोहन ने कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मोहन ने रेलवे रोड चौकी पुलिस पर मारपीट करने तथा उसकी पत्नी को आरोपियों के सुपुर्द करने का आरोप भी लगाया था। शुक्रवार को जब इसकी जानकारी पिंकी को हुई तो वह स्वयं ही कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से पुलिस उसे बयान दर्ज कराने के लिए एसडीएम की अदालत में ले गई। बयान दर्ज होने से पूर्व पिंकी ने अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई। जिस पर पुलिस ने उसे मां कमला के सुपुर्द कर दिया।


एसडीएम कार्यालय से बाहर निकलकर जब वह गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे तो पिंकी ने साथ जाने से इंकार कर दिया। 











वहां हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ भी जमा हो गई। परिजनों ने बमुश्किल उसे बाइक पर बिठाया और साथ ले गए। वहीं, रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी लेखराज सिंह ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि ससुराली उसे परेशान करते हैं जिसके चलते ही वह नूरपुर गांव में एक कमरा किराये पर लेकर रह रही थी। उसने ससुरालियों के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। उसका कहना था कि वह अलग ही रहना चाहती है। उन्होंने हंगामे की बाबत जानकारी होने से इंकार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed