फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married's death under suspicious circumstances, report on three including husband

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति सहित तीन पर रिपोर्ट

Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married's death under suspicious circumstances, report on three including husband
बेहट (सहारनपुर)। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने अपने जीजा सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गाड़ान निवासी फरमान की पत्नी अंजुम (23) की रविवार की रात मौत हो गई। इसका पता चलते हो अंजुम के मायके के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर अंजुम की दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मृतका के भाई अख्तर पुत्र रहमत अली निवासी गांव जमालपुर थाना फतेहपुर की तहरीर पर मृतका के पति फरमान पुत्र मोहतसिन, दानिश पुत्र इरफान व रिहाना निवासी मोहल्ला गाड़ान बेहट के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ बेहट रामकरण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed