फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Markets remained open, there was less movement of customers

खुले रहे बाजार, ग्राहकों की आवाजाही रही कम

Sat, 11 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Markets remained open, there was less movement of customers
सहारनपुर। शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर हुए उपद्रव को लेकर शनिवार को भी लोगों में दहशत दिखाई दी। महानगर में बाजार तो खुले रहे, लेकिन ग्राहकों की आवाजाही कम रही। शहर के अधिकांश बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ गश्त करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, दाल मंडी पुल, सब्जी मंडी सहित सभी बाजार खुले रहे, लेकिन बाजारों में ग्राहक नजर नहीं आए। व्यापारियों में भी शुक्रवार को हुए उपद्रव को लेकर दशहत का माहौल दिखाई दी। लोग माहौल खराब होने के डर से बाजारों नहीं पहुंचे। वहीं, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ अजेंद्र पुलिस-फोर्स के साथ बाजार में गश्त करते रहे। इसके साथ ही व्यापारियों और लोगों को भरोसा दिलाया कि स्थिति बिल्कुल सामान्य है। इसलिए डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

बाजारों मुस्तैद रही फोर्स
बाजारों में पुलिस और आरएफ मुस्तैद रही। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों की निगरानी भी की गई। कई संदिग्धों को पकड़कर पुलिस ने थानों में लाकर पूछताछ भी की। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रत्येक घटनाक्रम पर पुलिस की नजर है। किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर बाजारों में पुलिस और आरएएफ को तैनात किया गया है।

फुव्वारा चौक पर कल बवाल के बाद खुली मुस्लिम समाज की दुकाने

फुव्वारा चौक पर कल बवाल के बाद खुली मुस्लिम समाज की दुकाने- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed