फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Market looks like a road, outpost is also a victim of encroachment

बीच सड़क लग रहा बाजार, चौकी भी अतिक्रमण का शिकार

Sun, 12 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Market looks like a road, outpost is also a victim of encroachment
थाना कोतवाली क्षेत्र के शहीद गंज में सडक पर दुकाने लगाकर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : SAHARANPUR
बीच सड़क लग रहा बाजार, चौकी भी अतिक्रमण का शिकार
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के नेहरू मार्केट, चौकी सराय क्षेत्र और शहीदगंज बाजार की हालत इन दिनों खराब है। दुकानों के बाहर अतिक्रमण की वजह से बाजार में चलना मुश्किल हो रहा है। चौकी सराय पर पुलिस चौकी के पास ही सड़क के बीचो बीच बाजार लगा दिया गया है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पुलिस की शह पर अतिक्रमण किया जाता है। जब भी कोई अधिकारी निरीक्षण करने आता है तो अतिक्रमण को हटवा दिया जाता है। इतना ही पुलिस चौकी की दीवार के साथ भी अवैध दुकानें सजाई गई हैं।
महानगर के कोतवाली क्षेत्र में नेहरू मार्केट, चौकी सराय और शहीदगंज में अतिक्रमण से लोग परेशान है। दुकानों के बाहर 10-10 फीट तक सामान रखा रहता है। मजे की बात यह है कि चौकी सराय पर पुलिस चौकी के नजदीक सड़क के बीचोबीच रेहड़ियां लगा सजा दी गई हैं, जिससे आए दिन जाम लग जाता है। पहले चौकी भी सड़क पर थी, जिसे निगम ने हटवा दिया था। चौकी सराय निवासी इकबाल का कहना है कि अतिक्रमण से सड़के गायब हो रही है। इस संबंध में नगर कोतवाली में पुलिस के साथ क्षेत्र के लोगों ने बैठक की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

चौकी सराय निवासी मोहम्मद अली एडवोकेट का कहना है कि पुलिस की शह पर सड़क के बीच में बाजार लगाया जाता है। नेहरू मार्केट, चौकी सराय और शहीदगंज बाजार में सड़क के दोनों तरफ अवैध कब्जे हुए हैं। यहीं के दुकानदार चेतन गांधी का कहना है कि नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के दुकानदारों व यहां के निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती है। इन दिनों स्थिति ज्यादा खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed