फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Market Heats Up, Common Man's Face Falls

Saharanpur News: बाजार के तेवर गर्म, आम आदमी के चेहरे पड़े ठंडे

Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Market Heats Up, Common Man's Face Falls
सहारनपुर। पिछले कुछ समय से महंगाई अब ऐसी मेहमान बन चुकी है, जो घर में घुस तो गई है, लेकिन जाने का नाम नहीं ले रही। बाजार में हालत यह है कि पहले लोग स्वाद देखकर खरीदारी करते थे, अब दाम देखकर सामान छोड़ रहे हैं। सूखे मेवे से लेकर दाल, तेल, फल, सब्जियां और गर्मी से राहत देने वाले कूलर-पंखे तक सबकी कीमतें आसमान छू रहीं हैं। कमाई वही की वही है, लेकिन खर्च हर हफ्ते नया रिकॉर्ड बना रहा है। रसोई का बजट संभालना अब किसी गृहिणी के लिए घरेलू काम नहीं, बल्कि पूरा गणित बन गया है। हालत यह है कि आम आदमी अब जरूरतें नहीं, जेब देखकर सपने तय कर रहा है।
विज्ञापन


- कोर्ट रोड के किराना व्यापारी विजय कुमार ने बताया कि पहले ग्राहक रोजमर्रा का सामान बिना सोचे समझे खरीद लेते थे, लेकिन अब ग्राहक पहले कीमत पूछ रहा है, उसके बाद ही सामान ले रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


- इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी आजाद सैनी ने बताया कि कंपनियों और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सामान की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं, जिससे ग्राहक खरीदारी भी टाल रहे हैं। हर सामान की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गृहिणी शारदा देवी ने बताया कि रसोई गैस से लेकर दाल, दलिया और तेल आदि के साथ सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।

- गृहिणी वर्षा ने बताया कि घर के जरूरी खर्चों को संतुलित करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई के बढ़ते खर्च ने बजट पर सीधा असर डाला है। हर महीने रसोई का खर्च बढ़ता ही जा रहा है।
- पिछले दो माह में कुछ इस तरह बढ़े खाद्य पदार्थों के दाम
उत्पाद --------पहले ---------- अब
आटा चक्की वाला - 160 175 पांच किलो
सरसों तेल ---------155 --------170
रिफाइंड तेल ---------135 ------160
काली उड़द दाल ---------130 -------- 140
चना दाल ----------90 ---------100
अरहर दाल -------140 --------- 150
मसूर दाल ----------110 --------- 120
बेसन --------80 ------------90
सोयाबीन -------80 --------- 100
छोले ----------120--------- 130
अखरोट ----------650 --------- 800

हरा पिस्ता--------1500 -------- 2300
मखाना ---------1000--------- 1300
नोट : यह भाव प्रति किलो के हैं।
नमकीन --------50-------- 55 (200 ग्राम का पैकेट)
ब्राउन ब्रेड --------55-------- 60
रस्क पीस ----------60 --------70
-----------------
सब्जियों के दाम (प्रति किलोग्राम)
गोभी ----------50--------60
लौकी --------25-------- 30
कद्दू -------- 35 ---------40
खीरा ----------20 ------- 25
भिंडी--------- 25------30
टमाटर----------- 15---------20
⸻फल (प्रति किलोग्राम)
केला-------- 70 ----------- 80
सेब ---------200---------250
खरबूजा ---------20---------40
तरबूज ----------10---------25
आम सफेदा ---------50--------80
नोट : फल और सब्जियों के दाम स्थान के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
-------
इलेक्ट्रिक आइटम
छोटा कूलर --------3000----------4500
पंखा ---------1100---------1200
एलईडी बल्ब -------200 ---------230
कॉपर तार-----------1100 --------1400
इन्वर्टर बैटरी ---------12000---------14000
-----------
कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
तिथि ------ पेट्रोल ------ डीजल
15 मई ----- 2.99 ------ 3.01 प्रति लीटर
19 मई----- 0.87------- 0.91 प्रति लीटर
23 मई ---- 0.86 ------- 0.92 प्रति लीटर
25 मई -----2.61-------- 2.71 प्रति लीटर
नोट : फिलहाल पेट्रोल 102.90 रुपये और डीजल 96.26 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed