फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Market closed in Corona curfew, crowd on the streets

कोरोना कर्फ्यू में बाजार बंद, सड़कों पर रही भीड़

Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Market closed in Corona curfew, crowd on the streets
सहारनपुर में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान कोर्ट रोड़ पर जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू में सभी तरह के बाजार बंद रहे और आवश्यक सेवाएं जारी रही। सड़कों पर लोगों की खूब आवाजाही हुई। पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ चालान काटकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

शनिवार को घंटाघर, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, चौक फव्वारा, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, कोर्ट रोड, नुमाइशकैंप और हकीकतनगर सहित सभी बाजार बंद रहे। चौक फव्वारा स्थित सब्जी मंडी खुली रही। इसके अलावा चिकित्सकों के क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब, डेयरी, पेस्टीसाइड की दुकानों सहित सभी आवश्यक सेवाएं जारी रही। इसलिए सड़कों पर खूब आवाजाही हुई।
विज्ञापन

वहीं, महानगर में पुलिस ने कोर्ट रोड, घंटाघर, नवाबगंज चौक, जेल चुंगी, हसनपुर चौक, नकुड़ तिराहा, कल्पना तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले 50 से अधिक लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को भी कर्फ्यू रहेगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed