फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Market buzzing about Akshaya Tritiya and Eid

अक्षय तृतीया और ईद को लेकर बाजार गुलजार

Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Market buzzing about Akshaya Tritiya and Eid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अक्षय तृतीया और ईद को लेकर बाजारों में रौनक है। सभी बाजार देर रात तक खुल रहे हैं। दिन में गर्मी होने की वजह से लोग शाम को खरीदारी करने निकल रहे हैं। ईद पर युवा और बुजुर्ग गर्मी को देखते हुए सूती कुर्ता-पायजामा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही जींस पेंट और टी-शर्ट की मांग बढ़ी है। महिलाएं कपड़ों के अलावा सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीद रही हैं।
तीन मई को अक्षय तृतीय है। इसी दिन ईद होने की भी संभावना है। ईद त्यौहार को लेकर बाजारों में देर रात तक खरीदारी हो रही है। शहर में चौक फव्वारा, नेहरू मार्केट, नखासा बाजार, नया बाजार, चूड़ी बाजार, कोर्ट रोड, पुल कंबोहाल के बाजारों में रौनक है। खासकर कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ है। महिलाएं सिल्क और कॉटन के सूट पसंद कर रही हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सफेद और अलग-अलग रंगों के सूती कपड़े खरीद रहे हैं। कपड़ा कारोबारी रविकांत ने बताया कि कुर्ता-पायजामे की मांग ज्यादा है। सूती कुर्ता पायजमा 400 से 700 रुपये तक बाजार में अलग-अलग वैरायटी में आया है। इसी तरह सूती सूट की कीमत भी 400 से 700 रुपये तक की है। लोग बच्चों के लिए सूती कपड़े ही खरीद रहे हैं। वहीं, जींस और टी-शर्ट की मांग भी बढ़ी है। इसके साथ ही टोपियों की मांग भी ज्यादा है।
विज्ञापन

वहीं, अक्षय तृतीया पर सोने के कारोबार में इजाफा होगा। इस दिन सोना खरीदाना शुभ माना जाता है। बीते दो वर्षों में कोरोना की वजह से खरीदारी नहीं हो पाई थी। सोना कारोबारी शेख कर्णवाल का कहना है कि इस बार उम्मीद है कि अक्षय तृतीया पर अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद पर्व को लेकर उत्साह
दो साल कोरोना काल की वजह से ईद का त्योहार बंदिशों के बीच मनाया गया। बाजार बंद होने की वजह से लोग खरीदारी भी अच्छी तरह नहीं कर पाए थे। इस बार बाजार में ज्यादा रौनक है। कारोबार में भी इजाफा हुआ है।
मैचिंग की ज्वैलरी कर रही पसंद
महिलाएं और युवतियां कपड़ों के हिसाब से मैचिंग की चूड़ियां, लिपस्टिक, नेल पेंट और अन्य ज्वैजरी खरीद रही हैं। सराफा कारोबार में भी पिछले दिनों की अपेक्षा इजाफा हुआ है। कारोबारी राम राजीव सिंघल का कहना है कि लोग सोने-चांदी के आभूषण भी खरीद रहे हैं।

मेवों को रही बिक्री, दूध की एडवांस बुकिंग
ईद पर शीर बनाई जाती है, जिसमें विभिन्न मेवे डाले जाते हैं। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग बाजारों में मेवों की भी खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही दूध की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कोर्ट रोड के दूध कारोबारी सुखपाल का कहना है कि ईद के लिए खुले और पैकेट वाले दूध की एडवांस बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed