फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Market buzzes in the hope of money

बाजार गुलजार, धनतेरस पर धन वर्षा का इंतजार

Fri, 21 Oct 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Market buzzes in the hope of money
दीपावली के चलते बाजारो में खरीदारी करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पंच महोत्सव के लिए बाजार सज गया है। हर तरह के कारोबार में उछाल है। इस बार धनतेरस पर विभिन्न तरह के 500 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते दो वर्षों कोरोना की वजह से बाजार में मंदा रहा था, लेकिन इस बार धनतेरस और दीपावली को लेकर ऑटो मोबाइल, बर्तन, सराफा, कपड़ा, मिठाई, गिफ्ट आइटम और पूजन सामग्री के कारोबार में भारी इजाफा होगा। इसको लेकर जहां व्यापारियों ने सभी तैयारियां कर ली हैं। व्यापारी नेता शीतल टंडन और रवि जुनेजा ने बताया कि पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। धनतेरस और दीपावली पर अच्छा व्यापार होने की आस है।
दो हजार वाहनों की बुकिंग हुई
दिल्ली रोड स्थित वाहन एजेंसी के स्वामी निपणु जैन ने बताया कि धनतेरस के लिए उनके यहां 30 कारों और 350 दुपहिया वाहनों की बुकिंग हो गई है। एजेंसी स्वामी अजय वर्मा ने बताया कि वाहनों के कारोबार में उछाल है। उनके यहां अभी तक 300 से अधिक वाहनों की बुकिंग हुई है। इसी तरह जिले भर में एजेंसियों पर दो हजार से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

कपड़ा कारोबार ने भी पकड़ी रफ्तार
कपड़ा मार्केट में ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। नेहरू मार्केट, शहीदगंज, रायवाला बाजार, नया बाजार और रायवाला बाजार में ग्राहक त्योहरों के लिए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। शहीदगंज के कपड़ा कारोबारी रविकांत चड्ढा और रायवाला बाजार के व्यापारी राधेश्याम नारंग का कहना है कि नवरात्र से ही कपड़ा कारोबार अच्छा चल रहा है। धनतेरस और दीपावली से कारोबारियों को काफी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स, बर्तनों सहित हर तरह के कारोबार में उछाल
त्योहारों को लेकर इलेक्ट्रानिक्स के कारोबार में भी उछाल है। लोगों ने धनतेरस व दीपावली पर एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर आदि खरीदने को बुकिंग कराई है। कोर्ट रोड के इलेक्ट्रोनिक्स कारोबारी हरीश सिंह का कहना है इस बार बीते दो सालों की अपेक्षा बढ़ा है। इसके अलावा बर्तन, गिफ्ट आइटम और मिठाई का व्यापार भी बढ़ने की आस व्यापारियों है। कोर्ट रोड के कारोबारी अनूप कुमार का कहना है कि लोग दीपावली को लेकर लोग गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं। मिठाई की जगह चॉकलेट पैक, ड्राइफूट, पेय पदार्थों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
एक नजर में कारोबार
-- 200 करोड़ का सराफा कारोबार होने की उम्मीद
-- 150 करोड़ वाहनों का कारोबार होन की आस
-- 50 करोड़ का मिठाई और गिफ्ट आइटम
-- 40 करोड़ का कपड़ा व्यापार
-- 50 करोड़ का इलेक्ट्रानिक व्यापार
-- 10 करोड़ का पूजन सामग्री का कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed