फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Map will be made of district hospital, patients will be at ease

Saharanpur News: जिला अस्पताल का बनेगा मानचित्र, मरीजों को होगी आसानी

Fri, 23 Dec 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Map will be made of district hospital, patients will be at ease
सहारनपुर। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को वार्ड, ऑपरेशन थियेटर आदि को ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। गेट पर पूरे अस्पताल का मानचित्र बनाकर लगाया जाएगा। इससे मरीजों को खासी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसबीडी जिला अस्पताल में एडी हेल्थ एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश राठौर की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से संपूर्ण चिकित्सालय का मानचित्र लगाए जाने के लिए प्रस्ताव पास हुआ है। अस्पताल का ट्रामा सेंटर, ऑपरेशन थियेटर, पैथालॉजी, वार्ड, डायलिसिस यूनिट, आईसीसीयू, रैन बसेरा, इमरजेंसी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे कहां हैं, वह मानचित्र पर होंगे। अस्पताल के गेट पर मानचित्र लगने से मरीजों को वार्ड आदि को तलाशने के लिए किसी से पूछने की आवश्यकता नहीं होगी। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शेखर यादव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी, अस्पताल प्रबंधक विक्रांत तिवारी, मौलवी फरीद, फुरकान अहमद, मो. आलम, आनंद भाटिया, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed