फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many trains were canceled in Saharanpur and ten were running late due to Punjab farmers movement

UP: किसान आंदोलन का बड़ा असर, कई ट्रेनें रद्द, जनसेवा एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें चल रही लेट, कुछ का बदला रूट

Fri, 24 Nov 2023 02:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Nov 2023 02:13 PM IST
सार

Saharanpur News : पंजाब में किसान आंदोलन के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं, जनसेवा, शालीमार एक्सप्रेस सहित 10 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

विज्ञापन
Many trains were canceled in Saharanpur and ten were running late due to Punjab farmers movement
ट्रेन। - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते शुक्रवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सहारनपुर से होकर जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को रद्द किया गया, जबकि अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस को बदले रूट से चलाया गया। वहीं, जनसेवा, शालीमार एक्सप्रेस सहित 10 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

विज्ञापन


पंजाब में किसानों के रेलवे ट्रैक पर आने से ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ गया। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया और कई का रूट परिवर्तित किया है। साथ ही ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है। शुक्रवार को ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस बदले रूट से चल रही है।

विज्ञापन

18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस नौ घंटे, 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस छह-छह घंटे की देरी से सहारनपुर में आएगी। इनके अलावा 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, 13152 जम्मूतवी-कोलकाला एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, वाराणसी-बठिंडा स्पेशल पांच घंटे, पटना-फिरोजपुर स्पेशल साढ़े नौ घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’

जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, कोलकाता-नंगलडैम गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी अपने तय समय से नहीं चल रही और सहारनपुर में देरी से आएगी। ट्रेनों के रद्द, रूट बदलने और देरी से चलने के कारण यात्री रेलवे स्टेशन पर परेशान नजर आए।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed