फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many Smart City projects are complete on paper but incomplete on the ground.

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाएं कागजों में पूरी, धरातल पर अधूरी

Mon, 06 Oct 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Many Smart City projects are complete on paper but incomplete on the ground.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना की कई ऐसी परियोजनाएं हैं, जो कागजों में तो पूरी हैं, लेकिन धरातल पर अधूरी पड़ी हैं। हैरत की बात यह है कि दो महीने पहले इन आधी-अधूरी परियोजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकार्पण भी करा दिया गया।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत पुल जोगियान स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर मिनी स्टेडियम विकसित किया गया है। स्टेडियम का मैदान अभी तक तैयार नहीं है। एक कोने में क्रिकेट प्रेक्टिस के लिए बनाई गई पिच रख-रखाव के अभाव में खराब हो चुकी हैं। पवेलियन में दर्शकों के बैठने के लिए लगी कुर्सियों के आगे और पीछे इतना स्पेस नहीं छोड़ा गया है कि कोई व्यक्ति कुर्सी से उठकर बाहर आ सके या बाहर से अंदर की कुर्सी पर जाकर बैठ सके। दूसरा कार्य राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बना मल्टीपर्पज हॉल है। हॉल अंदर और बाहर से देखने में शानदार है, लेकिन इसके परिसर का काम अधूरा छोड़ा गया है। जहां टाइल्स बिछाई जानी थी, वहां बजरी पिछाकर छोड़ दी गई है। मेन हॉल पर ढक्कन नहीं है। एक साइड के दो दरवाजाें में से शीशे का एक दरवाजा गायब है।
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ हाल स्मार्ट सड़कों का है। घंटाघर से श्रीराम चौक तक स्मार्ट रोड के दोनों ओर के फुटपाथ शरू से टूटे हुए हैं। सड़क की तीन बार मरम्मत हो चुकी है। पुल जोगियान से पुल खुमरान तक बनाई गई सेमी स्मार्ट रोड की हालत सबसे खराब है। कहीं फुटपाथ बनाया गया है तो कहीं नहीं। पांवधोई नदी पर पार्किंग के लिए बनाए गए दो पुलों की एक साइड को तोड़कर छोड़ा गया है, जिसकी वजह से सेमी स्मार्ट रोड खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था भी स्मार्ट सिटी योजना के तहत दी गई है, लेकिन जनकपुरी तिराहा को छोड़कर लगने के दो से तीन साल बाद भी किसी अन्य जगह ट्रैफिक सिग्लन चालू नहीं हो सके हैं। इसी तरह ढमोला नदी पर बन रहे पुल का कार्य भी अभी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed