फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many people were cheated of Rs 2 crore in the name of getting Bitcoin.

Saharanpur News: बिटकॉइन दिलाने के नाम पर कई लोगों से दो करोड़ की ठगी

Mon, 08 Apr 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 08 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Many people were cheated of Rs 2 crore in the name of getting Bitcoin.
सहारनपुर। बिटकॉइन दिलाने के नाम पर 12 से अधिक लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत कोतवाली सदर बाजार में पीड़ित लोगों ने की। पुलिस ने दो आरोपियों हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा के अंबाला निवासी दो व्यक्ति लोगों को बिटकॉइन दिलाने के नाम पर लंबे समय से ठगी कर रहे थे। आरोपियों ने जिले के अलग-अलग लोगों को झांसे में लेकर बिटकॉइन दिलाने की बात की। 12 लोग आरोपियों के झांसे में आ गए। आरोपियों ने लोगों से अलग-अलग दिनों में दो करोड़ रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की शिकायत कोतवाली सदर बाजार में की गई। रविवार को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जो हरियाणा के अंबाला के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed