फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many parents are not sending children to school due to fear of Kovid

कोविड के डर से बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे कईं अभिभावक

Sat, 18 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Many parents are not sending children to school due to fear of Kovid
नुमाइशकैंप की शिखा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर के एक पब्लिक स्कूल में तीन शिक्षकों और दो छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से कुछ अभिभावक डरे हुए हैं। इन अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है और शिक्षकों से ऑनलाइन पढ़ाने का अनुरोध किया है। अमर उजाला ने ऐसे ही कुछ अभिभावकों से बात कर उनके डर के बारे में जानने का प्रयास किया। उनका कहना था कि उनके बच्चे छोटे हैं, जिनके साथ रिस्क नहीं लिया जा सकता है। ऐसे में वह स्थिति सामान्य होने तक बच्चों को घर पर ही रखना चाहते हैं। पेश है बातचीत पर आधारित रिपोर्ट...
विज्ञापन

अभिभावकों की बात
- बेरीबाग निवासी रजनी कामरा का कहना है कि जनपद में ठंड अधिक है और कोरोना भी शुरू हो चुका है। स्कूल में छात्र पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजते हुए डर लगने लगा है। चूंकि बच्चे छोटे हैं इसलिए अभी नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन

- नुमाइश कैंप निवासी शिखा ने बताया कि तीन दिन से ठंड अधिक हो रही है। साथ ही कोरोना के मामले आ रहे हैं। बच्चे छोटे हैं, जब स्थिति सामान्य होगी तो ही स्कूल भेजेंगे। अभी स्कूल से ऑनलाइन पढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोर्ट रोड निवासी सरबजीत कौर का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चे विषय को ठीक से समझ नहीं पाते हैं। इसलिए उन्हें सकूल भेजना शुरू किया था, मगर कोरोना फिर से आ रहा है। ऐेसे में अभी नहीं भेज रहे।
तबीयत खराब तो स्कूल ना भेजें बच्चा-प्रधानाचार्य
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं चलती हैं, जिसमें छोटी बच्चियां भी पढ़ने आती हैं। प्रधानाचार्य शोभा चौधरी ने बताया कि बीते कुछ दिन से छात्राओं की संख्या में 20 फीसदी तक की कमी आई है, जिसकी वजह ठंड के साथ ही कोरोना भी रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले दो छात्राओं को उल्टी की शिकायत थी। ऐसे में अभिभावकों से अपील की है कि यदि बच्चे की तबीयत खराब है तो उसे स्कूल ना भेजें।

इन दिनों स्कूलों में कम संख्या में बच्चों के पहुंचने की दो वजह हैं। पहली अभिभावकों के मन में कोरोना का डर और दूसरी ठंड अधिक होना। हालाकि जनपद में कोरोना को लेकर फिलहाल घबराने जैसी स्थिति नहीं है, मगर सावधान रहना जरूरी है।
अंबरीष कुमार, बीएसए।

कोर्ट रोड़ निवासी सरबजीत कौर

कोर्ट रोड़ निवासी सरबजीत कौर- फोटो : SAHARANPUR

बेरीबाग निवासी रजनी

बेरीबाग निवासी रजनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed