फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many daughters are sitting waiting for their hands to turn yellow

Saharanpur News: हाथ पीले होने के इंतजार में बैठी हैं अनेक बेटियां

Sat, 10 Jun 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Many daughters are sitting waiting for their hands to turn yellow
सहारनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए नए दिशा-निर्देश नहीं मिलने की वजह से अनेक बेटियां बीते छह महीने से हाथ पीले होने के इंतजार में हैं। जिन माता-पिताओं पर बेटियों की शादी करने की जल्दी है, वह विभागों के चक्कर काट रहे हैं। महानगर में अंतिम बार सामूहिक विवाह तीन दिसंबर 2022 को हुआ था, जिसमें 32 जोड़ों का विवाह/निकाह कराया गया था।
विज्ञापन




वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1,240 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य मिला था, जो पूरा हो चुका है। सरकार ने योजना के अंतर्गत जनपद को फिलहाल 250 बेटियों का शादी का लक्ष्य दिया है, लेकिन दिशा निर्देश अभी तक जारी नहीं किए हैं। उधर, पात्र परिवार अपनी बेटियों की शादी के लिए लगातार आवेदन कर रहे हैं। कई आवेदन पांच से छह महीने पुराने हैं, लेकिन दिशा-निर्देश नहीं मिलने के कारण जिला समाज कल्याण विभाग अगली कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उधर, शादी का लाभार्थी बनने के लिए आवेदक बेटियां हाथ पीले होने का इंतजार कर रही हैं। ऐसे परिवारों को भी सामूहिक विवाह की तिथि जारी होने का बेसब्री से इंतजार है, जिससे कि बेटी को ससुराल के लिए विदा कर सकें। नगर निगम में अभी तक करीब तीन दर्जन आवेदन हो चुके हैं। जबकि निकाय चुनाव के बाद पार्षदगण भी अपने क्षेत्र के पात्रों के आवेदन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


51 हजार रुपये का है अनुदान

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक बेटी को शादी के लिए 51 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। इसमें 35 हजार रुपये का चेक उक्त वधु को दिया जाता है। दस हजार रुपये का घरेलू सामान दिया जाता है और छह हजार रुपये शादी के आयोजन पर खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छूटा योजना का साथ, पीले नहीं हो सके हाथ



शादी अनुदान योजना के अंतर्गत बेटी की शादी के लिए 20 हजार रुपये का अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। जनपद में सैकड़ों लोगों ने अनुदान के लिए आवेदन किया हुआ है। जांच में वह पात्र भी साबित हुए हैं, लेकिन बीते वर्ष अचानक योजना बंद कर दिए जाने से उक्त परिवारों को झटका लगा है। महानगर के सराय मेहंदी निवासी इकबाल अहमद, चिलकाना रोड निवासी नूर जहां, मोहल्ला कम्बोह कटहेरा निवासी नसीम खातून, मोहल्ला धोबीवाला निवासी मो. इसरार आदि ऐसे आवेदक हैं, जो पिछले साल से दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें यह तक नहीं बताया गया है कि योजना बंद हो चुकी है। उधर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरतलाल गोंड का कहना है कि योजना बीते वर्ष ही बंद हो चुकी है।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बीते वर्ष जनपद को 1,240 बेटियों के विवाह का लक्ष्य मिला था, जो पूरा कर लिया गया है। इस वर्ष अभी 250 का लक्ष्य मिला है, लेकिन दिशा निर्देश अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही दिशा निर्देश मिलेंगे तुरंत सामूहिक विवाह की तिथि तय कर विवाह कराया जाएगा।

- अर्चना, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed