फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many courses with less than ten admissions will be closed in Shakumbhari University.

Saharanpur News: शाकुंभरी विवि में बंद होंगे दस से कम प्रवेश वाले कई पाठ्यक्रम

Sat, 04 Oct 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Many courses with less than ten admissions will be closed in Shakumbhari University.
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में संचालित ऐसे पाठ्यक्रमों को बंद करने की तैयारी है, जिनमें दस से कम प्रवेश हुए हैं। हालांकि, प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर है, लेकिन इनमें कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें प्रवेश का आंकड़ा दस तक पहुंचना मुश्किल है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में स्नातकोत्तर स्तर के 28 पाठ्यक्रम तीन वर्ष पहले शुरू किए गए थे। इनमें कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनकी फीस अन्य विश्वविद्यालयों में एक से दो लाख रुपये सालाना है, लेकिन मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय उन्हें 20 से 30 हजार रुपये सालाना पर करा रहा है। इसके बावजूद युवाओं का रुझान मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर फिलहाल कम है। यही वजह से कि अनेक पाठ्यक्रमों में सीटें 30 फीसदी भी नहीं भरी जा रही हैं। इतने कम प्रवेश पर पाठ्यक्रम को चलाना विश्वविद्यालय के लिए मुश्किल है।
विज्ञापन

ऐसे में विश्वविद्यालय इस बार दस से कम प्रवेश वाले पाठ्यक्रमों को बंद करेगा। पिछले दिनों दीक्षांत समारोह के लिए सहारनपुर आईं कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी ऐसे पाठ्यक्रमों को बंद करने के लिए कह गई हैं, जिनमें प्रवेश बेहद कम हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. ओमकार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर तक इंतजार कर रहा है। उसके बाद दस से कम प्रवेश वाले पाठ्यक्रम बंद कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed