फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many accused fire at house in village of Saharanpur, family is in panic due to incident

यूपी: एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गाय को लगी गोली, गोलियों की आवाज सुन कांप उठे परिजन, गांव में दहशत

Fri, 06 Oct 2023 12:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Oct 2023 12:06 PM IST
सार

Saharanpur News : बाइक सवार 10-12 युवकों ने एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। बताया गया कि घर के मुख्य लोहे के गेट को पार करते हुए एक गोली गाय को लग गई।

विज्ञापन
Many accused fire at house in village of Saharanpur, family is in panic due to incident
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में सरसावा क्षेत्र के ग्राम सोराना निवासी व सरसावा टेंपो यूनियन के पूर्व प्रधान के घर कुछ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। एक गोली लोहे के गेट की मोटी चादर में छेद करते हुए गाय को जा लगी। पुलिस को मौके से एक दर्जन से अधिक 315 बोर के खाली खोखे व एक कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


सोराना निवासी टेंपो यूनियन के पूर्व प्रधान राजकुमार चौधरी ने बताया कि गांव अलीपुरा का एक युवक उनसे रंजिश रखता है। बृहस्पतिवार की देर रात को 1:30 बजे अलीपुरा निवासी युवक तीन-चार बाइकों पर अपने 10-12 साथियों को लेकर उनके घर सोराना आया और आते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान गोलियों की आवाज सुनकर नींद से जागे परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन

वहीं, एक गोली उनके लोहे के मुख्य गेट को पार करती हुई अंदर बंधी गाय के पेट में भी जा लगी। जब तक वे कुछ समझ पाए, आरोपी धमकी देते हुए फायरिंग करते हुए भाग निकले। गांव की दलित बस्ती में भी युवकों ने दहशत फैलाने के इरादे से कई फायर किए। उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के घर के आसपास से एक दर्जन से अधिक 315 बोर के कारतूसों के खोखे व एक कारतूस भी बरामद किया। 

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन

इस संबंध में सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने परिवार से मामले की जानकारी ली है लेकिन अभी तक पीड़ित द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस लगातार आरोपियों के घर दबिश दे रही है

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed