फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Manniyon be the development framework

माननीयों ने जानी विकास की रूपरेखा

Fri, 20 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Manniyon be the development framework
स्मार्ट सिटी की पहली सूची में जगह बनाने की जुगत में जुटे सहारनपुर के विकास का खाका लगभग तैयार हो चुका है। बृहस्पतिवार को नगर निगम ने जनप्रतिनिधियों को शहर के विकास की रूपरेखा से अवगत कराया। इस दौरान सांसद, नगर विधायक सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर में तैयार होने वाले यूनिट और उसमें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा विकास में बाधा पर भी चर्चा हुई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी विकास से जुड़े अपने विचार रखे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना की पहली सूची में जगह बनाने के लिए सहारनपुर एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। पहले प्रयास में नगर निगम शहर से 77 हजार सुझावों को जुटाने मेें लगा है। बृहस्पतिवार को नगर निगम में स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए शहर में संभावित विकास की रूपरेखा के बारे में बताया गया। इसमें नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि शहर को चार भागों में बांटकर विकास कार्य कराया जाएगा। इसमें एक भाग को यूनिट का रुप दिया जाएगा और उस यूनिट में जनसुविधाओं को मुहैया कराने की कोशिश होगी।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की परिकल्पना यही है कि लोगों केे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कम दूरी तय करनी पडे़। ताकि स्मार्ट तरीके से सड़कों पर ट्रैफिक लोड कम हो और लोग आसानी से जीवन यापन कर पाएं। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस योजना के जरिए सहारनपुर का विकास तय है। शहर के लोगों का स्मार्ट सिटी में बड़ा योगदान है। इसके लिए हम कोशिश कर रहे हैं कि लोगों की ज्यादा से ज्यादा राय मिले और उसी आधार पर शहर के विकास को कराया जाए। नगर विधायक राजीव गुंबर ने भी स्मार्ट सिटी की परिकल्पना पर विचार रखा। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंसलटेंट कंपनी भी कर रही अध्ययन
शहर के विकास की तैयार रूपरेखा के आधार पर ही कंसलटेंट कंपनी भी अध्ययन में जुटी है। सर्वे में इस बात को परखा जा रहा है कि विकास की योजना को मूर्तरूप देने में क्या-क्या बाधाएं आ सकती हैं। इसके अलावा कागजी प्लान को जमीनी हकीकत बनाने में लगने वाले समय का भी अध्ययन किया जा रहा है। इस आधार पर ही सर्वे के आगे की  दिशा तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed