फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mankamau power plant remained closed for six hours, people remained worried

Saharanpur News: छह घंटे बंद रहा मानकमऊ बिजलीघर, लोग रहे परेशान

Fri, 10 Nov 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mankamau power plant remained closed for six hours, people remained worried
सहारनपुर। विद्युत निगम की अनदेखी के चलते बृहस्पतिवार को मानकमऊ बिजलीघर करीब छह घंटे बंद रहा। शटडाउन लेने का उपभोक्ताओं को कोई मैसेज नहीं दिया। पहले पेड़ों की कटाई-छटाई और बाद में विद्युत पोल को लेकर शटडाउन लिया गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दीपावली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम तैयारी कर रहा है। बृहस्पतिवार को पेड़ों की कटाई-छटाई के लिए सुबह 8:45 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक मानकमऊ बिजलीघर से शटडाउन लिया। इसके बाद विद्युत पोल लगाने के लिए 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शटडाउन रखा। लेकिन, इसकी उपभोक्ताओं को कोई जानकारी नहीं दी गई। उपभोक्ताओं ने संबंधित बिजलीघर फोन किया तो उन्हें पता चला। बिजली नहीं आने से नवादा रोड, वेद विहार सहित कई मोहल्लों के लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता प्रथम अवधेश कुमार ने बताया कि विद्युत लाइनों में आ रहे पेड़ों की कटाई-छटाई का काम चल रहा है। काम से पूर्व सूचना दी जाती है। इस समय विद्युत निगम का मित्र एप नहीं चल रहा है, जिसकी वजह से शटडाउन का मैसेज उन तक नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed