{"_id":"69fa4e2dcb3b925e9d079033","slug":"mangoes-and-vegetables-damaged-by-rain-and-hailstorms-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174829-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश और ओलावृष्टि से आम और सब्जियां को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश और ओलावृष्टि से आम और सब्जियां को नुकसान
Wed, 06 May 2026 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 06 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के पीठ बाजार में भरा पानी। संवाद
- फोटो : Archive
गंगोह/नकुड़/रामपुर मनिहारान। जिले के गंगोह और नकुड़ क्षेत्र में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। लगभग एक घंटे तक हुई इस ओलावृष्टि ने आम के बागवानों और सब्जी उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
क्षेत्र में इस समय आम के पेड़ों पर बौर और छोटे फल लगे हुए हैं, जिन पर ओलों की मार से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गंगोह निवासी आम बागवानों में शाहिद, महफूज, ब्रजपाल, नसीम, अनीस आदि ने बताया कि ओलावृष्टि से आम के बौर और छोटे फलों के झड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। इसके अलावा आड़ू और पुलम के बागों में भी नुकसान की खबर सामने आ रही है, जहां फलों को ओलों से क्षति पहुंची है। वहीं सब्जी उत्पादक किसान भी इस मौसम से चिंतित हैं। गोभी, शिमला मिर्च, मूली समेत अन्य मौसमी सब्जियों की फसल को ओलों से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बागवानों और किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें इस आपदा से राहत मिल सके।
नकुड़ में हुई ओलावृष्टि से आम और सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। दिन के वक्त जहां तेज धूप थी वहीं शाम के वक्त अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के पीठ बाजार में जलभराव होने के कारण से दुकानदारों और लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पीठ बाजार के व्यापारी अनिल जैन ने बताया कि कूड़ा भरने के कारण नालियों की बिल्कुल भी सफाई नहीं हो पाती, लोगों ने छोटे-छोटे चबूतरे बना रखे हैं, जिनमें कर्मचारियों को सफाई करने में बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। नगर पंचायत दुकानदारों को कहकर छोटे चबूतरों के नीचे सफाई कराए। वहीं, महानगर में शाम के समय मौसम में बदलाव हुआ। हालांकि छिटपुट बूंदाबांदी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।