फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mango festival in company gaurden

कंपनी बाग में होगा दो दिवसीय मंडलीय आम महोत्सव

Sun, 07 Jul 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
mango festival in company gaurden
कंपनी बाग में होगा दो दिवसीय मंडलीय आम महोत्सव
विज्ञापन

सहारनपुर। कंपनी बाग में दो दिवसीय मंडलीय आम महोत्सव एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। नौ और दस जुलाई को होने वाले इस महोत्सव में मंडल के तीनों जिलों के बागवान अपने आम का प्रदर्शन करेंगे। इसमें सर्वाधिक प्रजातियों के आम लाने वाले और व्यवसायिक प्रजातियों के सर्वश्रेष्ठ उत्पाद लाने वालों बागवानों को सम्मानित किया जाएगा।
कंपनी बाग परिसर में होने वाले मंडलीय आम महोत्सव में मंडल के प्रगतिशील बागवान अपने आमों का प्रदर्शन करेंगे। लोगों को इसमें विभिन्न प्रजातियों के आमों का एक साथ प्रदर्शन देखने को मिलेगा। महोत्सव में आम उत्पादकों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्वाधिक प्रजातियों के साथ भाग लेने वाले बागवान को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आम की व्यवसायिक प्रजातियों दशहरी, चौसा, लंगडा, रामकेला, मल्लिका और आम्रपाली आदि में सर्वश्रेष्ठ उत्पाद वाले बागवानों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि महोत्सव में किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें उद्यान वैज्ञानिक बागवानों को आम उत्पादन की उत्तम तकनीक की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

-------
कुछ बागवानों के बाग में हैं 150 तक प्रजातियां
जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जनपद में आम के बागों का रकबा करीब 25 हजार हेक्टेयर है। जिले के कुछ किसान ऐसे भी जिनके बागों में 150 तक आम की प्रजातियां हैं। कंपनी बाग में भी करीब 210 आम की प्रजातियां हैं। जनपद का आम विश्व के कई देशों में निर्यात भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लखनऊ महोत्सव में जलवा दिखा चुका है सहारनपुर का आम
गत महीने लखनऊ में आम महोत्सव हुआ। उसमें सहारनपुर के आम की कई प्रजातियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिनमें मल्लिका को लोगों ने खूब सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed