फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mangal Bazaar...not allowed to be torn down, shopkeepers clashed

Saharanpur News: मंगल बाजार...नहीं लगने दी फड़, भिड़े दुकानदार

Wed, 08 Jan 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mangal Bazaar...not allowed to be torn down, shopkeepers clashed
सहारनपुर। नेहरू मार्केट, शहीदगंज, लोहानी सराय, रायवाला में मंगल बाजार लगाने को लेकर दिन भर हंगामी हालात रहे। पुलिस, नगर निगम और श्रम विभाग की टीम ने यहां पर बाजार नहीं लगने दिया। यहां से फड़ दुकानदारों को खदेड़ दिया। इसके बाद फड दुकानदार मेला गुघाल परिसर में पहुंच गए, जहां दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। फड दुकानदारों ने भाजपा पार्षद मुकेश गक्खड़ का घेराव किया।
विज्ञापन

मंगल बाजार लगाने के लिए नगर निगम ने फड़ दुकानदारों को मेला गुघाल स्थल पर जगह आवंटित की है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में फड़ दुकानदार नेहरू मार्केट, शहीद गंज, लोहानी सराय, प्रताप मार्केट में दुकानें लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, अतिक्रमण प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल गुरुंग सीओ अशोक कुमार सिसौदिया, सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी अभिषेक कुमार टीम बनाकर बाजारों में पहुंचे। उन्होंने प्रतिबंधित किए गए बाजारों में मंगल बाजार नहीं लगने दिया। फड़ लगाने पहुंचे दुकानदारों को खदेड़ दिया। फड़ दुकानदारों ने इसका जमकर विरोध किया। मौके पर मिले स्थानीय भाजपा पार्षद मुकेश गक्खड़ का घेराव किया। नगर विधायक और महापौर के प्रति गुस्सा जाहिर किया। पुरानी जगहों पर बाजार नहीं लगने पर फंड दुकानदार नगर निगम की ओर से दी गई जगह पर मेला गुघाल परिसर में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां एक-दूसरे के स्थल पर दुकान लगा दी, जिसे लेकर फड़ दुकानदारों में कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे को गिरा गिराकर लात, घूसों और डंडों से पीटा। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed