{"_id":"601ebf9c8ebc3ed657535f3d","slug":"mandalayukta-put-kovid-19-vaccine-at-the-center-saharanpur-news-mrt524051547","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने केंद्र पर लगवाया कोविड-19 का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने केंद्र पर लगवाया कोविड-19 का टीका
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने शनिवार को नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया। इस दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनीता जोशी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी भी मौजूद रहे।
टीकाकरण का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हुआ है। पहले दिन जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने एसबीडी जिला अस्पताल की आयुष विंग में लगाए गए शिविर में टीके लगवाए थे। मंडलायुक्त शुक्रवार को जनपद से बाहर थे, जिसके चलते वह टीका नहीं लगवा सके थे। शनिवार को उन्होंने नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। टीका लगने के बाद आधा घंटा उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया, जिसके बाद वह लौट गए। मंडलायुक्त ने बताया कि टीका लगने के बाद उन्हें कोई दुष्प्रभाव महसूस नहीं हुआ है। उधर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे चरण के तहत 11, 12 और 18 फरवरी को रेवेन्यू, म्यूनिसिपल विभाग, पुलिस विभाग और होमगार्ड विभाग के कोविन पोर्टल पर पंजीकृत वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा।
--------
सात कोरोना संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को सात कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10532 हो गई है। उधर, शनिवार को कोरोना का मरीज ठीक भी हुआ। वर्तमान में 52 एक्टिव मरीज मिले हैं।