फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mandalayukta and DIG also attended the court of mother Shakambhari

मंडलायुक्त और डीआईजी ने भी लगाई मां शाकंभरी के दरबार में हाजिरी

Tue, 20 Oct 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mandalayukta and DIG also attended the court of mother Shakambhari
मां शाकंभरी देवी के दर्शनों को पहुंचे श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
मंडलायुक्त और डीआईजी ने भी लगाई मां शाकंभरी के दरबार में हाजिरी
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी परिक्षेत्र शारदीय नवरात्र के चौथे दिन भी मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। भक्तों की भीड़ ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। मंडलायुक्त और डीआईजी ने भी माता रानी के भवन पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया।

शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित सिद्धपीठ शाकंभरी देवी भवन माता के जयकारों से गुंजायमान है। बहुत से श्रद्धालु लेट-लेटकर और पैदल ही माता के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु पहले बाबा भूरा देव मंदिर और उसके बाद मां जगदंबा के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। बहुत से श्रद्धालु माता की ज्योति लेकर भी जागरण करने के लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त संजय कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने भी सिद्धपीठ पहुंचकर माता के दरबार में मत्था टेककर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने जिला पंचायत के अधिकारियों को कोविड-19, महिला शक्तिकरण के जागरूकता संबंधी बैनर सिद्धपीठ क्षेत्र में लगाने के निर्देश दिए।

मां शाकंभरी के दरबार में लगी भक्तों की कतार

मां शाकंभरी के दरबार में लगी भक्तों की कतार- फोटो : SAHARANPUR

मां शाकंभरी देवी के दरबार में हाजरी लगाते मंडलायुक्त और डीआईजी

मां शाकंभरी देवी के दरबार में हाजरी लगाते मंडलायुक्त और डीआईजी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed