{"_id":"6161d96f8ebc3e9fb414a756","slug":"mandalayukt-explained-the-meaning-of-guru-to-the-teachers-saharanpur-news-mrt559971732","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने शिक्षकों को समझाया गुरु का अर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने शिक्षकों को समझाया गुरु का अर्थ
विज्ञापन
पाइनवुड स्कूल में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की कार्यशाला में सम्मानित कमिश्नर
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को गुरु का अर्थ समझाते हुए कहा कि गुरु का अर्थ अंधेरे से रोशनी में लाने वाला होता है। वह शनिवार को पाइनवुड पब्लिक स्कूल में आयोजित मंथन अभिप्रेरण कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सेल्फ मोटिवेटिड होकर पढ़ाने को कहा। साथ ही छात्रों की पृष्ठभूमि को समझकर उसका समुचित अध्ययन करते हुए उनसे बात कर शैक्षिक कमजोरियों को दूर करने का सुझाव दिया। उन्होंने शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शिक्षण कार्य को योजनाबद्ध तरीके से कराने की बात शिक्षकों से कही। साथ ही सभी शिक्षकों को विषयवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पठन-पाठन कराने का भी सुझाव दिया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने शैक्षिक अधिगम एवं नियोजन (एकेडमिक सपोर्ट) के संबंध में अपनी बात रखी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का परिदृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद जेवी जैन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी ने शिक्षण की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। पाइनवुड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं पर अपनी बात रखी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विनोद कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बताया। कार्यशाला में हर्ष देव स्वामी, शोभा चौधरी, अजय श्रीवास्तव, आशीष भाटिया, अभिषेक सैनी, विमल तिवारी, प्रीति सेठ, श्वेता, अनु आदि मौजूद रहीं।