फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Man should keep control over speech: Gyananand

मनुष्य को वाणी पर रखना चाहिए नियंत्रण: ज्ञानानंद

Wed, 17 Feb 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Man should keep control over speech: Gyananand
बेहट रोड़ बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव के तहत श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते स्वामी ज्ञानानंद ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। हमें अपनी वाणी को मधुर बनाना होगा। भगवान श्री कृष्ण ने अपनी वाणी से ही शत्रुओं को भी अपना बना लिया था।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, एक निजी अस्पताल डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह शामिल हुए। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके साथ ही श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल साहब और श्री प्रेतराज सरकार की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को वाणी के रूप में अनमोल रत्न दिया है। वाणी से ही हम एक-दूसरे को अपना बना सकते हैं। अगर वाणी में मधुरता नहीं होगी तो अपने भी पराए हो जाते हैं। उन्होंने गीता ज्ञान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता का हर श्लोक मानव को जीवन जीने की कला सीखाता है, जिसने अपने जीवन में गीता को धारण कर लिया, वह मनुष्य कभी हताश नहीं हो सकता। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार विज, प्रवीण अरोड़ा, मनमोहन भरतरी, रामानंद, पवन किनरा, पंडित शशि बड़थवाल, शुभम शर्मा, नेत्रमणी जोशी, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

बेहट रोड़ बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव के तहत श्रीमद् भागवत कथा में जयघोष करते श्रद्घालु

बेहट रोड़ बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव के तहत श्रीमद् भागवत कथा में जयघोष करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

बेहट रोड़ बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव के तहत श्रीमद् भागवत कथा में दीप जला कर शुभारंभ करते अतिथिग

बेहट रोड़ बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव के तहत श्रीमद् भागवत कथा में दीप जला कर शुभारंभ करते अतिथिग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed