फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Man sentenced to six years for planning robbery

डकैती योजना बनाने के आरोपी को छह वर्ष की सजा

Fri, 14 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to six years for planning robbery
सहारनपुर। न्यायालय ने डकैती की योजना बनाते समय पकड़े गए आरोपी को छह वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही आरोपी पर 5500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 29 अगस्त 2016 को कोतवाली बेहट पुलिस ने गांव साहबुद्दीन स्थित आम के बाग से डकैती की योजना बनाते हुए सफात उर्फ मोटा पुत्र मकसूद निवासी तीतरबाड़ा थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद हुई थी। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसके साथ ही पुलिस और अभियोजन पक्ष ने मामले की सशक्त पैरवी की। गवाहों के बयान और ठोस साक्ष्यों के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 15 ने दोष सिद्ध होने पर सकाफ उर्फ मोटा को छह वर्ष के कारावास के और 5500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले की पैरवी करते हुए आरोपी को सजा दिलवाने में एडीजीसी संदीप, जांच अधिकारी उपनिरीक्षक लाल सिंह और पैरोकार कांस्टेबल सलमान का अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed