{"_id":"611a99238ebc3e42f64cb92e","slug":"man-files-a-fake-bike-lost-report-in-police-station-when-he-was-not-able-to-pay-the-loan-in-saharanpur-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : किस्त अदा नहीं कर सका तो गड्ढा खोदकर घर में दबाई बाइक, रचा लूट का नाटक, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : किस्त अदा नहीं कर सका तो गड्ढा खोदकर घर में दबाई बाइक, रचा लूट का नाटक, गिरफ्तार
Mon, 16 Aug 2021 10:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:28 PM IST
सार
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि थाना तीतरो क्षेत्र के गांव खानपुर गुर्जर निवासी खालिद ने बाइक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
saharanpur police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति ने फाइनेंस पर ली गई बाइक की किस्त अदा नहीं कर सका तो उसने झूठा क्लेम करने के लिए उसेे अपने ही घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया और थाने पहुंचकर बाइक लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इसका खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
लालच में इंसान कितने नीचे गिर जाता है, इसका उदाहरण तीतरो क्षेत्र में सामने आया। एक युवक ने फाइनेंस पर ली बाइक की किस्त अदा करने से बचने और क्लेम लेने के उद्देश्य बाइक लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी, जबकि बाइक को अपने ही मकान में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि थाना तीतरो क्षेत्र के गांव खानपुर गुर्जर निवासी खालिद ने बाइक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी तीतरो विनय कुमार आजाद और उपनिरीक्षक लोकेंद्र राणा ने मामले की जांच की तो लूट की घटना फर्जी निकली।
विज्ञापन
खालिद से ही पूछताछ में पता चला कि बाइक को अपने ही मकान में गड्ढा खोदकर दबा रखा है। खालिद ने पुलिस को बताया कि बाइक उसने फाइनेंस कराकर ली थी, बाइक की किस्त नहीं दे पा रहा था। किस्त देने से बचने और क्लेम वसूलने के इरादे से उसने षड़यंत्र रचा था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाइक, प्लास्टिक के कट्टे में डालकर दबाई पेट्रोल की टंकी व अन्य उपकरण बरामद कर लिए।