फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Man beaten up for demanding Rs 3.55 lakh loan, FIR lodged against five

Saharanpur News: उधार के 3.55 लाख मांगने पर पीटा, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 08 Sep 2026 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Man beaten up for demanding Rs 3.55 lakh loan, FIR lodged against five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। गांव फतेहपुर कलां निवासी राजबीर सिंह ने पांच लोगों पर हमला कर नाक की हड्डी तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपी गांव निवासी अशोक, नीशू, अर्जुन, शिवांक व सिद्धांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज कराई गई प्राथमिकी में राजबीर का कहना है कि तीन माह पहले अशोक ने बेटी की शादी के लिए 3.20 लाख रुपये उधार मांगे थे। रुपये नहीं होने पर उसने बहन के खाते से अशोक के खाते में रकम दिलाई। इसके अलावा बेहट निवासी लोकेश लाला से 35 हजार रुपये का परचून का सामान भी उधार दिलाया। अशोक ने तीन माह में रकम लौटाने का वादा किया था लेकिन उसने रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि आठ जुलाई रात करीब 8:30 बजे शादी समारोह से लौटते समय नीशू ने उसके साथ गाली-गलौज कर डंडे से हमला कर दिया। अशोक, अर्जुन, शिवांक व सिद्धांत भी इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन

उसे बचाने आए रवि कुमार, चंद्रपाल, तौर्शपाल, शांतिदासी व मोनू को भी पीटा गया। हमले में उसकी की नाक की हड्डी टूट गई और सिर सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इलाज के बाद छह सितंबर को उसने तहरीर दी। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लगाए गए आरोपों की सत्यता परखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed