{"_id":"6306732e7993cb1e8861f386","slug":"malaria-knock-in-the-district-confirmed-in-a-woman-saharanpur-news-mrt60234133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मलेरिया की दस्तक, एक महिला में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मलेरिया की दस्तक, एक महिला में हुई पुष्टि
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। एसबीडी जिला अस्पताल में आई नानौता क्षेत्र की एक महिला में मलेरिया की पुष्टि हुई है। मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि महिला किस गांव की है, यह अभी पता नहीं लग पाया है।
जनपद में बुखार पैर पसार चुका है। आलम यह है कि हर घर में किसी न किसी सदस्य को बुखार है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लंबी कतार लगी हुई हैं। अब जिले में मलेरिया ने भी दस्तक दी है। सोमवार को नानौता क्षेत्र के एक महिला बुखार होने पर जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाने आई थी। चिकित्सक को महिला में मलेरिया के लक्षण दिखाई दिए तो उन्होंने जांच कराने के लिए पर्चे पर लिख दिया। इसके बाद महिला ने जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराई। जांच रिपोर्ट मंगलवार को आई। रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई। पैथालॉजी से मलेरिया केस की जानकारी मलेरिया विभाग को दी गई। विभाग ने नानौता क्षेत्र में एक टीम को भेज दिया है, जो पता लगा रही है कि महिला किस गांव की है।-
-
घर-घर बुखार की दस्तक, डेंगू-मलेरिया जैसे लक्षण
सहारनपुर। वायरल बुखार ने घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है। जुकाम, खांसी, बुखार और गले में जकड़न की चपेट में बच्चे, बड़े व महिलाएं सभी आ रहे हैं। डेंगू-मलेरिया के लक्षणों वाले बुखार का प्रकोप है। इसमें सारे लक्षण डेंगू-मलेरिया की तरह होते हैं, ऐसे मरीजों की लगातार जांच कराई जा रही है। एसबीडी जिला अस्पताल में वारयल बुखार के रोगियों की भरमार है।
विज्ञापन
इन दिनों बुखार तेजी के साथ लोगों को गिरफ्त में ले रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। केवल फिजिशियन की ओपीडी प्रतिदिन 250 से 300 तक पहुंच रही हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर बीएस सोढ़ी ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल बुखार के हैं। जिन मरीजों को तेज बुखार होता है, उनकी जांच कराई जा रही है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में रोजाना 200 से 250 मरीजों की जांच हो रही है। एलाइजा से डेंगू के मरीजों की जांच की सुविधा भी यहां उपलब्ध है।
- वर्जन
नानौता क्षेत्र में एक महिला में मलेरिया की पुष्टि हुई हैं। महिला की रिपोर्ट जिला अस्पताल की पैथोलॉजी से प्राप्त हुई है। टीम भेजकर महिला को पता लगाया जा रहा है कि वह किस गांव की रहने वाली है। पता लगने पर उसके परिजनों की भी जांच कराई जाएगी। -शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी