{"_id":"607c76dd8ebc3e8d2901e1b4","slug":"malaria-inspector-s-house-ravaged-by-police-empty-handed-back-saharanpur-news-mrt535061077","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया इंस्पेक्टर के घर पुलिस ने दी दबिश, खाली हाथ वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया इंस्पेक्टर के घर पुलिस ने दी दबिश, खाली हाथ वापस
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रांसपोर्टनगर स्थित मकान में अनैतिक धंधा कराने वाला आरोपी डीपी सिंह स्वास्थ्य विभाग सहारनपुर ही में मलेरिया इंस्पेक्टर है। पुलिस ने रविवार को उसे आवास पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। अब पुलिस उसके मोबाइल फोन नंबर की सीडीआर और फोन की लोकेशन खंगाल रही है।
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को टीपीनगर आवसीय क्षेत्र से मलेरिया इंस्पेक्टर डाक्टर डीपी सिंह के आवास पर छापा मारकर अनैतिक धंधे का खुलासा किया था। मौके से इंतजार, आशु अरोड़ा, शुभम और एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। मकान मालिक डाक्टर डीपी सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज की गई।
सीओ ने बताया कि शनिवार की रात और रविवार की सुबह श्रीराम चौक के निकट पुराना अस्पताल परिसर में स्थित आरोपी डीपी सिंह के सरकारी आवास पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसकी पत्नी भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। आरोपी मूलरूप से जनपद बदायूं का रहने वाला है।
विज्ञापन
- शराब ठेकेदार से सेटिंग और अकूत कमाई
पता चला है कि आरोपी डीपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने के साथ ही अकूत दौलत कमाने के लिए सहारनपुर में अपना नेटवर्क बना लिया। यहां तक कि शराब कारोबारियों के भी संपर्क में आ गया। मामले में गिरफ्तार आशु अरोड़ा और शुभम धीमान से भी इसका गहरा दोस्ताना हो गया। इन्हीं से एक आरोपी का शहर में घंटाघर के पास बीयर शॉप भी है। चर्चा है कि डीपी सिंह इनके साथ कारोबारी रिश्ता भी बना चुका था। ताकि मोटी कमाई की जा सके। अब अनैतिक धंधे में आरोपी बनने पर सब बातें निकलकर सामने आ रही हैं। इस धंधे में आरोपी बने डीपी सिंह की हरकतों की चर्चा स्वास्थ्य विभाग में भी खूब हो रही हैं।