फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Making Vande Mataram compulsory is a deep blow to religious freedom of citizens: Madani

वंदे मातरम को अनिवार्य करना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट : मदनी

Sat, 14 Feb 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Making Vande Mataram compulsory is a deep blow to religious freedom of citizens: Madani
देवबंद(सहारनपुर)। वंदे मातरम को सभी सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में अनिवार्य करने पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और दूसरे गुट के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने विरोध जताया है। उन्होंने इसे नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट बताया।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी की ओर से जारी बयान में केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना को अत्यंत दुखद तथा नागरिकों पर जबरन थोपा गया निर्णय बताया। कहा कि यह न केवल एक पक्षपातपूर्ण फैसला है बल्कि नागरिकों की उस धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट करने का प्रयास है जो देश के संविधान ने उन्हें प्रदान की है। यह दुखद सच्चाई पूरी तरह सामने आ गई है कि इन लोगों को देश की प्रगति और जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है, वह हर समय चुनावी मोड में रहते हैं।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि वंदे मातरम का विवाद बहुत पुराना है। इससे पहले दिसंबर 2025 में जब इसे लेकर संसद में चर्चा हुई थी तब भी हमने अपना रुख स्पष्ट कर दिया था। हमें किसी के वंदे मातरम् गाने या किसी समारोह में इसकी धुन बजाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हम मुसलमान इस गीत को इसलिए नहीं गा सकते क्योंकि हम केवल एक अल्लाह की इबादत करते हैं और अपनी इस इबादत में किसी और को शामिल नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) के महासचिव मौलाना मौलाना मोहम्मद हकीमुद्दीन कासमी ने भी इसे चिंताजनक बताते हुए स्पष्ट किया है कि यह कदम धार्मिक स्वतंत्रता को समाप्त करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने, उसका प्रचार करने और अपनी मान्यताओं के अनुसार जीवन यापन करने का आवश्यक अधिकार दिया गया है। मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि वंदे मातरम के मूलपाठ में विशेष रूप से चौथे और पांचवें छंद में, मूर्ति वंदना और कुछ हिंदू देवी-देवताओं का उल्लेख है। इस्लामी आस्था तौहीद (एकेश्वरवाद) के मद्देनजर मुसलमान अल्लाह के अलावा किसी और की पूजा या इबादत नहीं कर सकता न ही वह उसकी इबादत व्यक्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed