फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make villages clean and beautiful: CDO

गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं: सीडीओ

Thu, 12 May 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Make villages clean and beautiful: CDO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्य अधिकारी ने कहा कि कूड़े का उचित प्रबंधन कर गांवों को स्वच्छ बनाएं। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।
विकास भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने ठोस, तरल और अपशिष्ट कूड़े के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीडीओ ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल न किया जाए। इसके दुष्प्रभाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। गांव को सुंदर और स्वच्छ बनाना प्रत्येक ग्रामीण की जिम्मेदारी है। गांवों को साफ-सुथरा बनाने के अभियान को जन आंदोलन बनाएं। जब लोग इस मुहिम से जुड़ेंगे तो सभी ग्राम पंचायतें स्वच्छ और सुंदर हो जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने तालाबों का सौंदर्यीकरण के साथ प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उपनिदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, श्रम एवं रोजगार के उपायुक्त अरुण उपाध्याय, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed