फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Majid Ali again in BSP, made Saharanpur Lok Sabha in-charge

Saharanpur News: माजिद अली फिर बसपा में, सहारनपुर लोकसभा प्रभारी बनाए गए

Sun, 03 Dec 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Majid Ali again in BSP, made Saharanpur Lok Sabha in-charge
- दो साल दो महीने 16 दिन बाद लौटे, 16 सितंबर 2021 को छोड़ी थी बसपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति माजिद अली फिर से बसपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें सहारनपुर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। रविवार को दाबकी जुनारदार क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई। सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं से हाथ उठवाकर माजिद के लिए समर्थन मांगा।
माजिद अली की पत्नी तस्मीम बानो को वर्ष 2016 में हुए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद माजिद पांच साल पार्टी में रहे और हर एक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन 2021 के जिला पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी और उनके बीच कुछ मतभेद हो गए। जिसके बाद उन्होंने 16 सितंबर 2021 को नोएडा में आजाद समाज पार्टी कार्यालय पर चंद्रशेखर की मौजूदगी में आसपा ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन

उस दौरान चर्चा रही कि माजिद फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट चाह रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ी है। लेकिन वह दो वर्ष दो माह 16 दिन बाद फिर से बसपा में लौटे हैं। दाबकी जुनारदार क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उनको पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन, उत्तराखंड प्रभारी नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू आदि ने पार्टी ज्वाइन कराई। कार्यकर्ता बैंक्वेट हॉल के गेट से मंच तक माजिद अली को कंधों पर बिठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed