सहारनपुर। जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद मौलाना महमूद मदनी शनिवार शाम तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की ससुराल मोहल्ला मुफ्ती में पहुंचे। यहां उन्होंने मौलाना साद के ससुर मौलाना सलमान के इंतकाल पर शोक जताया। परिवार के सदस्यों मौलवी उस्मान, मौलवी नोमान, मौलवी उमर, मौलवी सोबान सहित अन्य लोगों से बातचीत की।
जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना फरीद मजाहिरी ने बताया कि पूर्व सांसद मौलाना महमूद मदनी शनिवार शाम करीब पांच बजे सहारनपुर में मोहल्ला मुफ्ती पहुंचे। यहां मौलाना सलमान के इंतकाल पर दुख जताया और परिजनों से बात की। इस दौरान मौलाना कारी मोहम्मद उस्मान, मुरादाबाद से मौलाना मोहम्मद सलमान, अमरोहा से मुफ्ती मोहम्मद अफ्फान, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद मजाहिरी सहित अन्य काफी लोग भी मौजूद रहे। मौलाना महमूद मदनी के यहां से निकलने के बाद उनके घंटाघर स्थित मस्जिद में भी पहुंचने की चर्चा रही। इसके चलते मस्जिद के इमाम अकीलुर्रहमान सहित अन्य लोग उनका करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करते रहे। काफी देर बाद उन्हें सूचना दी गई कि मौलाना महमूद मदनी देवबंद की ओर निकल गए हैं।