फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahmood Madani condemned incident sought action under UAPA

जुनैद-नासिर हत्याकांड: मदनी ने घटना की निंदा की, बोले यह आतंकवाद जैसा मामला, यूएपीए के तहत कार्रवाई की मांग की

Sat, 18 Feb 2023 07:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देवबंद
अमर उजाला नेटवर्क, देवबंद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Feb 2023 07:20 PM IST
सार

मौलाना मदनी ने कहा कि इस तरह के घृणित कृत्यों को भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश में सहन नहीं किया जा सकता है। संविधान और कानून-व्यवस्था के प्रति जवाबदेह सभी चुनी हुई सरकारों का दायित्व है कि वह इस पर लगाम लगाएं।

विज्ञापन
Mahmood Madani condemned incident sought action under UAPA
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने मेवात में दो मुस्लिम युवकों की नृशंस हत्या करने और उन्हें जलाए जाने की घटना की घोर निंदा करते हुए इसे अमानवीय और आतंकवाद जैसी घटना बताया। मौलाना मदनी ने मामले में केंद्र एवं हरियाणा सरकार से आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन

शनिवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव घाटमीका निवासी जुनैद और नासिर की नृशंस हत्या को चिंता और दुख का विषय बताया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का कोई व्यक्ति अगर दो शब्द बोल देता है, तो उसके विरुद्ध आतंकवाद के मामले दर्ज कर दिए जाते हैं। यहां दो लोगों को मारकर जला दिया गया, लेकिन आरोपियों पर मामूली धाराएं लगाई गई हैं। जिससे न्याय के प्रति सरकार का दोहरा रवैया प्रकट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि इस तरह के घृणित कृत्यों को भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश में सहन नहीं किया जा सकता है। संविधान और कानून-व्यवस्था के प्रति जवाबदेह सभी चुनी हुई सरकारों का दायित्व है कि वह इस पर लगाम लगाएं। मौलाना महमूद मदनी ने इससे पूर्व हरियाणा और राजस्थान में अकबर खां, जुनैद खां, रकबर खां, उमर और अफराजुल आदि की मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए कहा कि सभी मामलों में पुलिस प्रशासन और राजस्थान व हरियाणा सरकार के रवैये से ऐसा लगता है कि गोरक्षकों और आतंकवादियों को न केवल समर्थन प्राप्त है बल्कि इनको प्रोत्साहन और संरक्षण भी दिया जाता है। 

विज्ञापन

सरकार के संरक्षण में खुलेआम हत्या कर रहे असामाजिक तत्व: मदनी
मौलाना महमूद मदनी ने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व सरकार के संरक्षण में खुलेआम लोगों की हत्या कर रहे हैं। इन पर गोलियां बरसाते हैं और फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उसे वायरल करते हैं। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फोटो खींचकर अपनी ताकत और पहुंच का प्रदर्शन करते हैं। इन सबका दुखद पहलू यह है कि हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता बल्कि घोर बेशर्मी और खामोशी दिखाकर देश के बहुलतावादी, लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष चरित्र को कलंकित कर रहे हैं। इन परिस्थितियों के मद्देनजर मौलाना मदनी ने भारत सरकार को पत्र भी लिखा है। जिसमें पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed