फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahmood Ali's judicial custody extended

पूर्व एमएलसी की मुश्किलें बढ़ीं: अदालत ने फिर बढ़ाई महमूद अली की 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत, ये था मामला

Fri, 05 Aug 2022 09:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 09:07 AM IST
सार

पूर्व एमएलसी महमूद अली की न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ा दी गई है। अब अदालत ने महमूद की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई है। महमूद अली 18 जुलाई से जेल में बंद है।

विज्ञापन
Mahmood Ali's judicial custody extended
महमूद अली को न्यायिक रिमांड पर भेजा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में न्यायालय ने पूर्व एमएलसी महमूद अली की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। अब कोर्ट में उसकी पेशी 18 अगस्त को होगी। महमूद अली बीती 18 जुलाई से जेल में बंद है।

विज्ञापन


पुलिस ने महमूद अली को थाना मिर्जापुर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गत 17 जुलाई को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था। अगले दिन न्यायालय में पेश किया गया था। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट मयंक प्रकाश ने बहस सुनने के बाद महमूद अली को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चोरों का आतंक: ATM से कैश लूटने आए थे चोर, आग लगने पर गैस कटर मशीन व छोटा सिलिंडर छोड़कर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गत 22 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महमूद अली की न्यायिक हिरासत चार अगस्त तक बढ़ाई थी। विशेष लोक अभियोजक एमपी एमएलए कोर्ट गुलाब सिंह ने बताया कि गुरुवार को फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महमूद अली की पेशी हुई। कोर्ट ने उसकी अग्रिम 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अब 18 अगस्त को महमूद अली की पेशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed