{"_id":"616720c42b799b60c33735c2","slug":"maharishi-valmiki-s-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-grandeur-divisional-commissioner-saharanpur-news-mrt560423670","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्यता से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि की जयंती - मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्यता से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि की जयंती - मंडलायुक्त
विज्ञापन
सहारनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में महर्षि वाल्मीकि की जयंती भव्यता से मनाई जाएगी। सभी जिलों में महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों, मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही 08, 12 अथवा 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण का पाठ होगा और भजन कार्यक्रम किए जाएंगे।
मंडलायुक्त लोकेश एम ने तीनों जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वाल्मीकि रामायण में निहित मानवीय मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों से जनमानस को जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों, मंदिरों आदि पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही अनवरत वाल्मीकि रामायण का पाठ भी कराया जाए।
प्रत्येक जनपद के श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर अथवा रामायण से संबंधित अन्य कोई मंदिर का पूरा पता, फोटो, जीपीएस लोकेशन तथा मंदिर प्रबंधक का संपर्क नंबर उपलब्ध करा दें। यदि किसी जनपद में राम-जानकी मार्ग तथा राम वन गमन मार्ग के स्थल है तो उसका पूर्ण विवरण फोटो सहित भेज दें। जहां रामायण पाठ होना है, उन मंदिरों एवं स्थलों पर कलाकारों, भजन गायकों के नाम, पते एवं मोबाइल नंबर का ब्योरा भेजना है। इसके लिए जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास खंड स्तरीय समिति का गठन शीघ्र कर लें, ताकि प्रभावी कार्यक्रम किए जा सकें। प्रत्येक आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश, दरी, बिछावन एवं सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए। वाल्मीकि रामायण ग्रंथ की उपलब्धता पूर्व में सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम की तैयारियों की फोटो 19 अक्तूबर को ही और 20 अक्तूबर को संपूर्ण कार्यक्रम की कम से कम 10 फोटो संस्कृति विभाग की ईमेल पर भेजनी होंगी। फोटो के साथ स्थल का नाम, पता तथा जिले का नाम भी लिखा जाएगा।